• Sunday, 01 June 2025
भाजपा जिला कार्यालय में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल

भाजपा जिला कार्यालय में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल

stmarysbarbigha.edu.in/

भाजपा जिला कार्यालय में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल

शेखपुरा।

गुरुवार की देर शाम शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के बाजिदपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब भाजपा के दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती के पति मनोज तूफानी और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के समर्थक भी आपस में भिड़ गए। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।

नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने मारपीट की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला आपसी विवाद का है। विपिन मंडल ने थाने में लिखित आवेदन दिया है, जिसमें रेशमा भारती, उनके पति मनोज यादव और अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।

 

वहीं, सदर अस्पताल में इलाजरत विपिन मंडल ने बताया कि वे पार्टी की बैठक में शामिल होने जिला कार्यालय पहुंचे थे, जहां अचानक रेशमा भारती और उनके पति ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। 

उधर, रेशमा भारती और उनके पति मनोज यादव ने भी विपिन मंडल और उनके समर्थकों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कार्यालय में घुसकर हमला किया और उनके साथ मारपीट की। पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया है।

 

DSKSITI - Large

बताया जा रहा है कि रेशमा भारती के जिला अध्यक्ष बनने के बाद से ही भाजपा दो गुटों में बंट चुकी है और पार्टी में अंदरूनी कलह लगातार बनी हुई है। गुरुवार को जिला कार्य समिति की बैठक थी, जिसमें एक गुट शामिल नहीं हुआ। समझौते के लिए प्रदेश से आए पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत की, लेकिन बात नहीं बनी और मामला बिगड़ गया।

 

भाजपा कार्यालय में हुई इस झड़प के बाद जिले में पार्टी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम से विपक्ष को जिले में मजबूती मिल सकती है।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। वहीं भाजपा के गुटबाजी से जिले में विपक्ष को लाभ होने की बात चर्चा में है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From