• Sunday, 12 April 2026
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जयंती सह दीक्षांत समारोह

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जयंती सह दीक्षांत समारोह

Vikas

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जयंती सह दीक्षांत समारोह   

 
 
 
शेखपुरा।
 
 महान स्वाधीनता सेनानी तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धर्मपत्नी रही दिवंगत कस्तूरबा गांधी की जयंती शनिवार को जिले में कई स्थानों पर समारोहपूर्वक आयोजित की गई।जिसमें उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य समारोह अरियरी प्रखंड के बेलछी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ तनवीर आलम ने भाग लिया। इनके अलावा सर्व शिक्षा अभियान के रश्मि वर्मा , संभाग सूरज कुमार , बीआरसी कार्यालय से राजेश कुमार ,पूर्व मुखिया नवीन कुमार , विद्यालय के एचएम आजाद पासवान , वार्डन बाजदा तबस्सुम , शिक्षिका ममता कुमारी, रूबी कुमारी , लेखापाल नवीन कुमार , गोरेलाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्राएं और अभिभावक गण मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कस्तूरबा गांधी के तैलीय चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही डीईओ ने केक काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। 
DSKSITI - Large

अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुष्प गुच्छ ,अंग वस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर केजीबी बेलछी से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण हुई 23 छात्राओं को डीईओ ने प्रमाण पत्र, पुस्तक ,बैग ,पानी का बोतल ,छाता,कलम आदि देकर उन्हें विदा किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिले के सभी छह केजीबी में एक एक लेबोरेट्री के निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस केजीबी को स्तरोन्नत कर प्लस टू किए जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। उम्मीद है अगले सत्र से इसका भवन निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like