• Monday, 23 June 2025
जन्मभूमि पर पुण्यतिथि पर याद किए गए बिहार केसरी

जन्मभूमि पर पुण्यतिथि पर याद किए गए बिहार केसरी

stmarysbarbigha.edu.in/

जन्मभूमि पर पुण्यतिथि पर याद किए गए बिहार केसरी 

 

बरबीघा, शेखपुरा

 

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह को उनकी जन्म भूमि पर श्रद्धांजलि दी गई। पुण्यतिथि के अवसर पर जगह-जगह समारोह का आयोजन हुआ। बरबीघा के श्री कृष्ण चौक पर उनकी आदम का प्रतिमा पर कई अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण किया गया।

 

 उनके गांव में बने लगे उनकी प्रतिमा पर भी लोगों ने जाकर माल्यार्पण किया। बरबीघा के श्री कृष्णा राम रुचि कॉलेज सहित कई जगहों पर समारोह का आयोजन हुआ । जबकि बरबीघा के डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह आईटीआई में भी समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।उन्हें याद करते हुए उनके द्वारा किए गए कामों की चर्चा की।

 

इस मौके पर श्री कृष्ण सिंह विचार मंच के अविनाश कुमार काजू ने कहा कि डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह ने अपने लिए कुछ भी बजाकर नहीं रखा, बिहार की जनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

DSKSITI - Large

 

मौके पर सेवानिवृत्ति सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

जिसमें रजनीश कुमार, शांति भूषण, अरविंद कुमार, दीपक कुमार, सौरभ कुमार, राजू कुमार, रितेश कुमार इत्यादि लोगों उपस्थित रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like