• Monday, 23 June 2025
राजस्थान से भी अधिक गर्म है बिहार, शेखपुरा जिला सबसे गर्म

राजस्थान से भी अधिक गर्म है बिहार, शेखपुरा जिला सबसे गर्म

stmarysbarbigha.edu.in/

राजस्थान से भी अधिक गर्म है बिहार, शेखपुरा जिला सबसे गर्म

 

न्यूज डेस्क, पटना 

 

 

राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके से भी अधिक गर्म बिहार के कई जिले हैं। इसमें शेखपुरा जिला सबसे टॉप पर है। यहां का तापमान बिहार के सभी जिलों से अधिक है। दूसरे नंबर पर पटना जिला है । उसके बाद गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में सर्वाधिक गर्मी पड़ रही है और लू ही चल रही है। ऐसे में कई सावधानियों को बरतने की चेतावनी भी जारी की गई है। बिहार के पटना मौसम विभाग के द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार शेखपुरा जिला में 43. 6 डिग्री सेल्सियस तापमान है, जो सर्वाधिक है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना से जारी आंकड़े के अनुसार शेखपुरा जिला का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पटना जिला का तापमान 43.5, गया का तापमान 43.2, भागलपुर का 42.2, मुजफ्फरपुर 40 डिग्री सेल्सियस रहा है।

 

 औरंगाबाद का तापमान 42.4,  डेहरी का तापमान 43.2, नवादा का तापमान 43.2, जमुई का तापमान 42.9, कटिहार का तापमान 40.3 , पूर्णिया का 40.6 रहा है।

DSKSITI - Large

 

 बिहार के 15 जिलों मे लू चल रही है और लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

 

बता दें कि गर्मी को देखते हुए बिहार के कई जिलों में कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों के लिए छुट्टी कर दी गई है। शेखपुरा जिला भी इसमें शामिल है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like