• Monday, 23 June 2025
प्रथम चरण चुनाव: जिले की सीमा हो गई सील, मतदान कर्मी को रवाना करने के लिए तैयारी, नियंत्रण केंद्र स्थापित

प्रथम चरण चुनाव: जिले की सीमा हो गई सील, मतदान कर्मी को रवाना करने के लिए तैयारी, नियंत्रण केंद्र स्थापित

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में 28 अक्टूबर को मतदान होना है। मतदान को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । जिला से लगी सीमाओं को सील कर दिया गया है। सीमाओं को सील करने का सख्त निर्देश पुलिस पदाधिकारी को दिया गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा जारी किए गए संयुक्त पत्र में इसे सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।

साथ ही साथ आने जाने वाले वाहनों की सख्ती से चेकिंग भी की जाएगी। अवैध हथियार, शराब इत्यादि को लेकर छानबीन होगी। बिना छानबीन के वाहनों का आना जाना बंद किया गया है। जिले में 11 स्थानों पर सीमाओं को सील किया गया है। शेखपुरा विधानसभा में 8 स्थानों पर सीमाओं को सील कर दिया गया है। जबकि बरबीघा विधानसभा में तीन स्थानों पर सीमाओं को सील किया गया।

DSKSITI - Large

नियंत्रण केंद्र किया गया स्थापित

शेखपुरा जिले में प्रथम चरण के चुनाव को लेकर विशेष रूप से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है । यह नियंत्रण का 24 घंटे काम करेगा। इसमें सभी तरह के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। उनका रोस्टर बना दिया गया है। सभी को सख्त आदेश दिया गया है कि नियमित रूप से नियंत्रण कक्ष में अपनी ड्यूटी दें।

मतदान कर्मी यहां से होंगे रवाना

मतदान कर्मियों को रवाना करने के लिए शेखपुरा विधानसभा के रामाधीन कॉलेज तथा बरबीघा विधानसभा के लिए श्री कृष्ण रामरूची कॉलेज में केंद्र बनाया गया। यहां सभी मतदान कर्मियों को बुलाया जाएगा और सभी को आवश्यक सामग्रियों के साथ मतदान केंद्र पर रवाना किया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि पदाधिकारियों को रवाना करने के लिए सभी तैयारी कर ली गई है। केंद्रों पर अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण भी कर लिया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like