• Monday, 23 June 2025
दो बीईओ के सहारे चलेगा छह प्रखंडों का शिक्षा कार्यालय

दो बीईओ के सहारे चलेगा छह प्रखंडों का शिक्षा कार्यालय

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा 

जिले में शिक्षा विभाग पदाधिकारियों की घोर कमी से जूझते नजर आ रही है।  जिले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की घोर कमी के चलते बृहस्पतिवार के दिन शेखोपुरसराय एवं घाटकुसुम्भा जैसे प्रखंड के लिए बीईओ का अतिरिक्त प्रभार दो बीईओ को दिया गया। फिलहाल छह प्रखंड के बीइओ के बजाय महीनो से इस जिला में तीन बीइओ ही कार्यरत है।

उसमे भी इस दिसम्बर माह में ही एक बीइओ राम प्रवेश ठाकुर चेवाडा प्रखंड अपने पद से सेवानिवृत हो रहे है। इनके सेवानिवृत होने के बाद छह प्रखंडों के लिए दो बीइओ रह जायेंगे।  बीईओ रामप्रवेश ठाकुर की सेवानिवृति को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी नन्द किशोर राम ने शेखपुरा सदर प्रखंड के बीइओ मो खलिक अंसारी को शेखोपुरसराय प्रखंड के बीइओ पद का अतिरिक्त प्रभार सौपा है।

DSKSITI - Large

जबकि अरियरी प्रखंड के बीइओ वृक्ष भुइंया को घाटकुसुम्भा प्रखंड के बीइओ पद का अतिरिक्त प्रभार सौपा है। यानि अगर पदाधिकारियों की कमी की स्थिति यही बनी रही तो दो बीइओ के हाथों छह प्रखंडों का शिक्षा विभाग कार्यालय चलेगा |

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

beo

Comment / Reply From

You May Also Like