• Monday, 23 June 2025
अनियमितता के आरोप में चयन मुक्त होने पर भड़की आंगनबाड़ी सेविका, लगाया आरोप

अनियमितता के आरोप में चयन मुक्त होने पर भड़की आंगनबाड़ी सेविका, लगाया आरोप

stmarysbarbigha.edu.in/

अनियमितता के आरोप में चयन मुक्त होने पर भड़की आंगनबाड़ी सेविका, लगाया आरोप

 

शेखपुरा

 

 

शेखपुरा जिला में आंगनबाड़ी को सुधारने के लिए जिला पदाधिकारी के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर रहे हैं और गड़बड़ी पाए जाने पर पदाधिकारियों को सख्ती कर निर्देश दे रहे हैं। जिलाधिकारी के इसी सख्ती का असर अब धीरे-धीरे सामने आने लगा है और आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संगठन के द्वारा बैठक कर अधिकारियों पर भेदभाव करते हुए सेविका सहायिका को चयन मुक्त करने का आरोप लगाया है।

 

इसी को लेकर रविवार को आंगनवाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी यूनियन शेखपुरा जिला कार्यकारिणी की बैठक स्टेशन रोड में की गया। जिला अध्यक्ष इंदिरा कुमारी ने इसकी अध्यक्षता की। यूनियन के संरक्षक प्रभात कुमार पांडेय तथा रामाशंकर सिंह अधिवक्ता भी उपस्थिति रहे।

 

बैठक में विचार विमर्श किया गया और यह कहा गया कि अधिकारियों के द्वारा जिलाधिकारी को अंधेरे में रखकर चयन मुक्त करने में भेदभाव किया जा रहा है।

 

 

 

  

 

DSKSITI - Large

जिसके लिए आंगनवाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि मंडल 27 दिसंबर को जिलाधिकारी से मिलकर सभी तथ्यों से अवगत कराते हुए चयन मुक्त हुए सभी सेबका को बहाल रखने की मांग करेंगे।

 

 

 

 साथ ही साथ स्वार्थी और पदाधिकारियों पर उचित कार्रवाई की भी मांग किया जाएगा। बैठक में सेवकों ने बताया कि जिलाधिकारी अच्छे हैं, जिनके संज्ञान में सभी चीज नहीं रहने की वजह से आंगनवाड़ी सेविका- सहायिका को भयादोहन का शिकार होना पड़ रहा है।

 

 

   

बैठक में रेखा कुमारी, किरण कुमारी, निरा कुमारी, कंचन कुमारी चंचला कुमारी जयंती कुमारी, संगीता कुमारी ,सविता देवी, रीना कुमारी अंजू कुमारी ,सविता कुमारी, संजू कुमारी, रंजू कुमारी, समेत सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like