• Sunday, 12 April 2026
बीपीएससी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बीपीएससी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Vikas

बीपीएससी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 

शेखपुरा, 11 अप्रैल 2026:

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर शेखपुरा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलने वाली परीक्षा में ‘स्मार्ट सर्विलांस’ और त्रिस्तरीय मजिस्ट्रेट व्यवस्था लागू रहेगी। परीक्षा 14, 17 और 20 अप्रैल को दो पालियों में तथा 15, 18 और 21 अप्रैल को एक पाली में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है। 

परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ‘साई एजुकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा अभ्यर्थियों की डिजिटल फिंगरप्रिंट और फेसियल रिकॉग्निशन की व्यवस्था की गई है। सभी 12 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर सक्रिय रहेंगे। प्रश्नपत्र खोलने से लेकर ओएमआर शीट सील करने तक पूरी प्रक्रिया कैमरों की निगरानी में होगी। केंद्रों के 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

जिले के रामाधीन महाविद्यालय, संजय गांधी महिला कॉलेज, डीएम +2 स्कूल, मुरलीधर मुरारका स्कूल, इस्लामियां हाई स्कूल, उषा पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल सहित बरबीघा के एसकेआर कॉलेज और राज राजेश्वर उच्च विद्यालय समेत कुल 12 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है, जो लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेगा। सिविल सर्जन को मेडिकल टीम और एम्बुलेंस तैयार रखने तथा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

DSKSITI - Large

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, वाई-फाई गैजेट और व्हाइटनर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। कदाचार करते पकड़े जाने पर बिहार लोक परीक्षा अधिनियम, 2024 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like