• Tuesday, 02 June 2026
सड़क हादसे में एक ही घर में तीन लोगों की मौत के बाद मातमी सन्नाटा 

सड़क हादसे में एक ही घर में तीन लोगों की मौत के बाद मातमी सन्नाटा 

Vikas
बरबीघा
शेखपुरा जिले के बरबीघा के थाना चौक के पास यादव टोला के तीन लोगों की मौत एक ही घर से हो गई । यह मौत लखीसराय के रामगढ़ के पास सड़क हादसे में हुआ । बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में तीनों की जान चली गई।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय संजय यादव, 25 वर्षीय भतीजा राहुल कुमार और बेटी जूली कुमारी के रूप में की गई। संजय यादव अपने ससुराल शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुंगेर जिला जा रहे थे इसी दौरान बाइक चला रहा राहुल का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर से टक्कर हो गई जिसमें घटनास्थल पर ही राहुल और जूली की मौत हो गई। जबकि घायल अवस्था में संजय यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From