• Sunday, 15 March 2026
तलाकशुदा महिला के यौन शोषण से आहत युवक ने की आत्महत्या

तलाकशुदा महिला के यौन शोषण से आहत युवक ने की आत्महत्या

Vikas

तलाकशुदा महिला के यौन शोषण से आहत युवक ने की आत्महत्या

बरबीघा

बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ला में पटना की एक तलाकशुदा महिला के यौन शोषण से दुखी होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी । युवक की पहचान बरबीघा में आरा मशीन संचालक रामाशीष प्रसाद के भतीजे एवं मनोज कुमार के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई। फांसी लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या के दौरान युवक के द्वारा एक सुसाइड नोट भी छोड़ा गया है जिसमें मनीषा देवी नामक महिला पर आत्महत्या का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में परिवार वालों ने बताया कि मनीषा देवी एक तलाकशुदा महिला है और युवक के साथ यौन शोषण किया जा रहा था। वही शादी के दबाव को लेकर पुलिस में केस कर दिया गया था जिससे युवक काफी अवसाद में चला गया और फिर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like