• Monday, 23 June 2025
CAA के विरोध में प्रखंड कार्यालय पर धरना

CAA के विरोध में प्रखंड कार्यालय पर धरना

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

बरबीघा प्रखंड कार्यालय पर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सी ए ए , एन आर सी के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया। राज्यव्यापी इस धारणा में पार्टी से जुड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रामदेव यादव, राजकुमार सिंह, सुनील सिंह, नगर अध्यक्ष संतोष कुमार इत्यादि उपस्थित हुए। रामदेव यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा नागरिकता कानून का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इस कानून के साथ देश में काफी नाराजगी है। संविधान से छेड़छाड़ करते हुए इस कानून को लाया गया है। जिसे पार्टी के द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है। हम लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं और इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। जब तक कानून वापस नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like