• Tuesday, 02 June 2026
6 थानाध्यक्ष तत्काल प्रभाव से निलंबित। शेखपुरा

6 थानाध्यक्ष तत्काल प्रभाव से निलंबित। शेखपुरा

Vikas

शेखपुरा

एसपी दयाशंकर ने विभागीय कार्रवाई का सामना कर रहे जिले के 06 थनाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए लाइन हाजीर कर दिया है. इस सम्बन्ध में एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय पटना के दिशा निर्देशो के अलोक में की गयी है. इस तरह की कार्रवाई में अबतक पुरे राज्य में 500 पुलिस पदाधिकारी आ चुके है. उन्होंने बताया कि लाइन हाजीर होने वालो में चेवाडा बिनोद कुमार झा, कुसुम्भा के हेमंत कुमार, मिशन विकास कुमार सिंह, कसार मनोज कुमार झा, सिरारीके राकेश कुमार और अरियरी के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार हैं. उन्होंने बताया कि इन पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ पूर्व के पदस्थापित जिलो में विभागीय कार्रवाई और अपराधिक कार्रवाई लंबित है.

इन सभी थाना में पूर्व से नामित अपर थानाध्यक्षो को थानेदार का प्रभार दिया गया है. उन्होंने बताया कि चेवाडा थानाध्यक्ष बिनोद कुमार झा के खिलाफ तीन वृहद सजा, अरियरी थानाध्यक्ष प्रोमोद कुमार के खिलाफ दो वृहद सजा, सिरारीओपी अध्यक्ष राकेश कुमार के खिलाफ 07 वृहद सजा, मिशन ओपी अध्यक्ष विकास कुमार सिंह पर एक पूर्व की भागलपुर जिला की और एक यहाँ की विभागीय कार्रवाई लंबित है. उसी प्रकार कुसुम्भा ओपी प्रभारी हेमंत कुमार के खिलाफ 06 वृहद सजा और कसार थानाध्यक्ष मनोज कुमार के खिलाफ एक वृहद सजा और दो कार्रवाई जमुई जिला में लंबित है.

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

6

Comment / Reply From