• Monday, 23 June 2025
धारा 370 हटाने के फायदे बताने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री

धारा 370 हटाने के फायदे बताने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा के एक निजी सभागार में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा पहुंचे और लोगों को धारा 370 हटाए जाने के फायदे बताने लगे। इस क्रम में उन्होंने बताया कि एक देश में दो तरह के नियम होने से देश का भारी नुकसान हो रहा था।

धारा 370 हटाए जाने से अब कश्मीर का चारों तरफ विकास होगा। वहां के लोग खुशहाल होंगे उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिलेगी साथ ही साथ कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साहसिक कदम से यह संभव हो सका और पूरे देश का समर्थन भी इस मुद्दे पर पार्टी को मिला है। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर, महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेशमा भारती, पार्टी से जुड़े कारू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


वहीं गुरूवार को श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने सहयोगियों के साथ जिला विधिज्ञ संघ शेखपुरा के कैंपस में अधिवक्ताओं से मिलने पहुंचे।अनुच्छेद 370 के हटाये जाने को लेकर मंत्री ने इस अभियान में जिले के प्रबुद्ध और बुद्धिजीवी को लक्षित करते हुए उन्हें इस  सम्बन्ध में एक एक पुस्तक भी भेट किये। वहीं अध्यक्ष अरविंद कुमार, महासचिव विनोद कुमार सिंह, अधिवक्ता मनोज कुमार सिन्हा, शेखर पासवान, निरंजन कुमार, दीपक कुमार, आशीर्वाद कुमार भारतीय, अशोक कुमार झा आदि को अनुच्छेद 370 से सम्बन्धित पुस्तक भेंट की। मंत्री ने इस दौरान सभी अधिवक्ता से सरकार द्वारा इस प्रावधान के हटाने को लेकर चर्चा किये। साथ ही उनके राय भी जानने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि सरकार के इस साहसिक कदम के कारण जम्मू और कश्मीर के लोगो को नया अधिकार प्राप्त हो गया है। सभी अब भारत के सामान्य जन की तरह अधिकार का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार के इस एतिहासिक कार्य के लिए देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिल रही है। सरकार के इस कार्य से केवल हमारे एक पड़ोसी देश को चिंता सता रही है।

DSKSITI - Large

परन्तु उसका सुनने वाला अन्तरराष्ट्रीय स्तर में भी कोई नहीं मिल रहा है। दुनिया के सभी इस्लामिक देशों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के इस कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं। मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव प्रभाकर, रेश्मा भारती भी  मौजुद रहीं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like