• Friday, 19 April 2024
प्रमुख और उप प्रमुख की कुर्सी गिरी, अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित।

प्रमुख और उप प्रमुख की कुर्सी गिरी, अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित।

DSKSITI - Small

चेवाड़ा।
चेवाड़ा प्रमुख और उप प्रमुख की कुर्सी अविश्वास प्रस्ताव के पास हो जाने के बाद चली गई। गुरुवार को इसको लेकर प्रखंड में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराई गई। मतदान में प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी और प्रखंड उप प्रमुख प्रभाकर कुमार सहित कुल 4 लोग अनुपस्थित रहे जबकि कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित 5 लोगों ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोटिंग की।

जिसके बाद प्रमुख और उप प्रमुख की कुर्सी चली गई। चेवाड़ा प्रमुख और उप प्रमुख की कुर्सी जाने के बाद जिले की राजनीतिक गतिविधि तेज हो गई है। वही माना जा रहा है कि प्रमुख और उप प्रमुख पिंकू मुखिया के खेमे के लोग हैं। इस अवसर पर अधिकारी के रूप में टीओ शशिकांत आर्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From