• Thursday, 28 March 2024
Nda: बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ सड़क पर उतरी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी। एनडीए गठबंधन में बवाल

Nda: बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ सड़क पर उतरी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी। एनडीए गठबंधन में बवाल

DSKSITI - Small

शेखपुरा न्यूज़ ब्यूरो

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी सड़क पर उतर गई। सोमवार को शेखपुरा जिला में इसको लेकर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ की अगुवाई में आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मौके पर बोलते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने कहा कि बिहार सरकार अपराध पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह से असफल है।

बढ़ते हुए अपराध से बिहार की जनता त्रस्त है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बिहार में राजनीतिक रूप से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेताओं की हत्या कराई जा रही है। ताजा हत्या सिवान जिला अध्यक्ष का मामला है। इसके प्रति पार्टी में काफी आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या नालंदा सहित अन्य जिलों में होने पर भी आक्रोश जताया। मौके पे बिपिन चौरसिया सहित अन्य मौजूद थे।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

nda

Comment / Reply From