बरबीघा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, एकजुटता के बीच खटास भी उभरी
बरबीघा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, एकजुटता के बीच खटास भी उभरी
बरबीघा
बुधवार को एसकेआर कॉलेज का विशाल मैदान दिनभर गहमागहमी से गूंजता रहा। यहां एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें बीजेपी, जदयू, लोजपा (रा), हम और रालोमो सहित सभी घटक दलों के नेता व कार्यकर्ता जुटे। मंच संचालन जदयू जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी ने किया।
.jpeg)
मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 2006 के बाद बिहार ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और कृषि क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने राजद शासनकाल की तुलना करते हुए कहा कि "तब बच्चियाँ घर से बाहर निकलने से कतराती थीं, जबकि आज 64 लाख बच्चियाँ विद्यालयों में पढ़ाई कर रही हैं।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के अपमान का जिक्र करते हुए कहा कि 4 सितंबर को एनडीए का बिहार बंद महिला सम्मान की रक्षा के लिए है और सभी महिलाओं से इसमें सहयोग करने की अपील की।

नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वोट चोरी का मुद्दा केवल ढकोसला है। उन्होंने यह भी बताया कि महाविद्यालय मैदान के नवीनीकरण के लिए केंद्र सरकार ने पाँच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
सम्मेलन में भाजपा प्रदेश नेत्री पूनम शर्मा, लोजपा नेत्री सीमा सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव अंजनी कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती, रोलोमो के राष्ट्रीय महासचिव फजल इमाम मलिक, जिलाध्यक्ष पप्पु राज मंडल, लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली, हम जिलाध्यक्ष संतोष कुमार और अनेक नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
हालांकि सम्मेलन के दौरान मंच पर खटास भी नजर आई। लोजपा (रा) के नेता अरविंद पासवान ने पार्टी की उपेक्षा और बरबीघा टिकट की दौड़ में अभिनेत्री सीमा सिंह को तवज्जो न मिलने का मुद्दा उठाया। मंच पर बैठने की जगह को लेकर भी कई बार तकरार होती रही।
वहीं बरबीघा विधायक का एक भी तोरणद्वार कहीं नहीं दिखा। सांसद इत्यादि के आ जाने के काफी देर बाद वे मंत्री श्रवण कुमार के साथ पहुंचे। अपने साथ अपने समर्थकों को भी लाया । समर्थकों ने उनके जिंदाबाद के खूब नारे लगाए।
जदयू नेता प्रमोद चंद्रवंशी ने बाहर और मंच के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली। मंचासीन नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में विपक्ष के मंसूबे ध्वस्त करने के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। मंच पर भाजपा उपाध्यक्ष वरुण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीत प्रभाकर, नगर अध्यक्ष अप्पू सर्राफ, विनोद सिंह, उमेश पटेल समेत अनेक नेता मौजूद रहे।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!