• Friday, 29 March 2024
मेहुस हत्याकांड ने लिया राजनीतिक मोड़। मुखिया और  एचएम भाई पर FIR, जानिए मुखिया ने फेसबुक पे क्या कहा..

मेहुस हत्याकांड ने लिया राजनीतिक मोड़। मुखिया और एचएम भाई पर FIR, जानिए मुखिया ने फेसबुक पे क्या कहा..

DSKSITI - Small

शेखपुरा।

जिले के मेहुस गांव में बुधवार की शाम हुई राइस मिल मालिक एवं जदयू नेता के चचेरे भाई नेपाली सिंह के हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया। इस मामले में 24 घंटे बाद दर्ज कराई गई प्राथमिकी में मेहुस गांव के वर्तमान मुखिया चितरंजन सिंह एवं उनके भाई तथा लोदीपुर मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक निरंजन सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। साथ ही साथ शेखपुरा के चाडे गांव निवासी विवेक कुमार एवं रमनुबीघा गांव निवासी कन्हैया कुमार को भी नामजद किया गया है। यह प्राथमिकी राइस मिल संचालक नेपाली सिंह के मंझले पुत्र सत्यम कुमार द्वारा दर्ज कराई गई है।

इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि fir दर्ज कर ली गई है एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि विवेक कुमार के पिता बिरेंद्र सिंह की कुछ साल पूर्व हत्या की गई थी वही इस बात की चर्चा भी खूब हुई थी कि नेपाली सिंह की वीरेंद्र सिंह के साथ पत्थर व्यवसाय में साझेदारी थी। हालांकि मृतक राइस मिल मालिक नेपाली सिंह के चचेरे भाई एवं जदयू नेता जयराम सिंह इस बात से पूरी तरह इनकार करते हुए कहते हैं कि नेपाली सिंह का किसी भी व्यापार में किसी के साथ साझेदारी नहीं हुई है। उधर इस हत्याकांड में मुखिया और उनके भाई को नामजद किए जाने के बाद इसके राजनीतिक रूप से चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

नामजद मुखिया ने Facebook पर क्या कहा

शनिवार की सुबह मुखिया का फेसबुक अपडेट

उधर इस मामले में नामजद मुखिया चितरंजन सिंह ने अपने Facebook प्रोफाइल में शनिवार की सुबह अपडेट की है। इस अपडेट में तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि सत्य की नाव डगमगाती है परंतु डूबती नहीं है।

थाना अध्यक्ष पर शिथिलता का आरोप।

DSKSITI - Large

इसी मामले में पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों के द्वारा थाना अध्यक्ष संजीत कुमार पर शिथिलता का आरोप भी लगा रहे हैं। लोगों ने थानाध्यक्ष को बदलने की मांग की जोर शोर से की है।

हत्याकांड के बाद मुखिया का अपडेट
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From