• Thursday, 28 March 2024
कुटौत गांव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह

कुटौत गांव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह

DSKSITI - Small

बरबीघा।

केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नवादा लोकसभा से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह आर्थिक तंगी और भोजन नहीं मिलने से मृत हुए रमेश सिंह के घर पहुंचकर उनके मां और बच्चों से मिल कर सांत्वना व्यक्त की।

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी भी उनके साथ थे जिनको उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिए। केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी से भी बात की तथा पीड़ित परिवार में वृद्ध मां को पेंशन देने एवं गांव में वंचित लोगों को राशन कार्ड मुहैया करा कर सुविधाएं देने की बात भी कही।

वहीं केंद्रीय मंत्री बरबीघा के नगर क्षेत्र के शेरपर गांव निवासी बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह उर्फ बबन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके गांव पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की तथा सुखदेव सिंह को BJP का एक कर्मठ सिपाही बताते हुए इसे पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

केंद्रीय मंत्री के साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

mp

Comment / Reply From