• Thursday, 18 April 2024
यहां मास्क निर्माण केन्द्रों का उद्घाटन किया गया

यहां मास्क निर्माण केन्द्रों का उद्घाटन किया गया

DSKSITI - Small

चेवाड़ा

जिले के चेवाड़ा प्रखण्ड अंतर्गत नारी कल्याण जीविका संकुल संघ के सहयोग से आज दो मास्क निर्माण केन्द्रों का उद्घाटन किया गया।

मास्क निर्माण केन्द्र – चेवाङा का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा गांगुली, प्रखण्ड प्रमुख जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, मुखिया दयानंद चौधरी एवं संकुल संघ की अध्यक्ष कुन्ती देवी के द्वारा सम्मिलित रूप से पांच हाथो से शुभ मानते हुए किया गया जबकि मास्क निर्माण केन्द्र – चकन्दरा का उद्घाटन पंचायत के मुखिया सुनीता देवी एवं सरपंच निर्मला देवी के हाथो किया गया।

इस मौके पर चेवाङा के मुखिया दयानंद चौधरी ने अपने पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत प्रत्येक घर को मास्क वितरित करने का निश्चय लेते हुए पांच हजार मास्क जीविका केन्द्र से लेने हेतु आर्डर किया | प्रखण्ड प्रमुख जितेन्द्र कुमार सिंह ने अपने स्तर से लहना पंचायत के मुखिया जी एवं सियानी पंचायत के मुखिया जी से समन्वयन कर मास्क खरीदारी करने हेतु बात की। चकन्दरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि सिंह ने अपने पंचायत मे मास्क वितरण हेतु जीविका मास्क निर्माण केन्द्र – चकन्दरा को दो हजार का आर्डर दिया।

DSKSITI - Large

डीपीएम अनिशा ने कहा कि, दोनो केन्द्रों पर डबल लेयर एवं ट्रिपल लेयर मास्क का निर्माण किया जा रहा है। अन्य पंचायत के मुखिया जी से भी मास्क की खरीदारी हेतू अनुरोध किया जा रहा है ताकि सरकार के मास्क वितरण के उद्देश्यों की पूर्ति की जा सके एवं जीविका दीदी का भी जीविकोपार्जन हो सके।

बीपीएम प्रकाश रंजन शर्मा ने कार्यक्रम मे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों को यह जानकारी दी कि, पंचायत के मुखिया जी या अन्य विभाग अपने-अपने जरूरतों एवं सहुलियत के हिसाब से मास्क बनवा सकते है।

मास्क निर्माण केन्द्र के उद्घाटन के मौके पर आनंद शंकर, अमोद कुमार, बीपीएम-चेवाङा प्रकाश रंजन शर्मा, सीसी प्रमोद कुमार, नीलु कुमारी, सुधा देवी एवं अन्य जीविका की दीदी उपस्थित थी जबकि चकन्दरा केन्द्र पर प्रितिमाला, मनोरमा देवी, संजय शर्मा एवं जीविका की दीदी उपस्थित थी ।

वहीं दूसरी ओर जानकारी देती हुई जीविका बीपीएम ख्याति पांडे ने बताया कि शेखपुरा सदर प्रखंड के कुसुंभा पंचायत अंतर्गत भी एक मास्क उत्पादन केंद्र का उद्घाटन किया गया।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From