• Friday, 19 April 2024
बाढ़ पीड़ितों का खोज खबर लेने पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

बाढ़ पीड़ितों का खोज खबर लेने पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

DSKSITI - Small
घाटकुसुंभा, शेखपुरा
लखीसराय के रास्ते  जिले घाट कुसुंभा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों का हालचाल लिया। यहां के लोगों ने उनसे क्षेत्र को जलजमाव क्षेत्र घोषित कर दिए जाने की मांंग की थी। जबकि लखीसराय के क्षेत्र को बाढ़ पीड़ित क्षेत्र माना जाता है। इस वजह से यहां के किसानों को लाभ नहीं मिलता।
मुंगेर से लोकसभा के सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह नाव के रास्ते लखीसराय के विभिन्न गांवों का दौरा किया। वहां बाढ़ पीड़ितों से मिलकर जानकारी ली और अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए । इसी बीच लखीसराय के गांव से सड़क के रास्ते हुए घाटकुसुंभा के सहरा, बटोरा पहुंचे। यहां भी बाढ़ पीड़ितों से जानकारी ली और उनके दर्द को समझा। मौके पर कई लोगों ने क्षेत्र को जलजमाव क्षेत्र किए जाने की जानकारी दी तथा इसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बदलने की मांग की। इस अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like