• Friday, 29 March 2024
गोवर्धन पूजा पर ठाकुर जी को लगा छप्पन भोग, लक्ष्मी और काली पूजा की धूम

गोवर्धन पूजा पर ठाकुर जी को लगा छप्पन भोग, लक्ष्मी और काली पूजा की धूम

DSKSITI - Small
शेखपुरा
दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाने की परंपरा चली आ रही है। मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर गोकुल वासियों की सुरक्षा की थी। इसी को लेकर गोवर्धन पूजा प्रत्येक साल दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। इसी गोवर्धन पूजा को लेकर जगह-जगह गाय की भी पूजा की जाती है और कई जगह ऐसा किया गया । वहीं ठाकुरबारी में छप्पन भोग लगाकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा भी शाम में की गई।
तेउस में प्रसाद ग्रहण करते ग्रामीण

छप्पन भोग लगा ठाकुर जी की पूजा

ठाकुरबारी में गोवर्धन पूजा को लेकर शुक्रवार की शाम विभिन्न ठाकुरबारी में छप्पन भोग ठाकुर जी को लगाया गया और फिर प्रसाद स्वरूप उसका ग्रहण श्रद्धालुओं ने किया। इसको लेकर शेखपुरा नगर परिषद के विभिन्न ठाकुरबारी में समारोह का आयोजन हुआ । पूजा और उपासना की गई। वहीं जमालपुर के श्री राधा कृष्ण ठाकुरबारी में छप्पन भोग लगाया गया। इसमें ठाकुरबारी के पुजारी शिव कुमार पाठक ने बताया कि प्रत्येक साल 56 प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं और भोग लगाया जाता है।
भजन कीर्तन और पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है। बरबीघा में भी छप्पन भोग लगाया गया। बरबीघा के   विभिन्न ठाकुरबारी में ठाकुर जी के लिए छप्पन भोग लगाया गया और प्रसाद स्वरूप उसे श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। बरबीघा के मारवाड़ी ठाकुरबारी में इसका आयोजन किया गया । जबकि प्रखंड के तेउस गांव के ठाकुरबारी में बड़े पैमाने पर ठाकुर जी की पूजा छप्पन भोग लगाकर की गई। प्रसाद ग्रहण के लिए गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
DSKSITI - Large

काली पूजा और लक्ष्मी पूजा  साथ-साथ

दीपावली के दिन काली पूजा और लक्ष्मी पूजा करने की परंपरा भी कई जगह पर है। शहरी क्षेत्रों में भी इसका आयोजन होता है।  कई गांव में काली पूजा दीपावली के दिन की जाती है। इसमें गवय गांव प्रसिद्ध है। जबकि अरियरी प्रखंड के करकी गांव में भी काली मंदिर में काली पूजा प्रतिमा स्थापित कर की गई। जबकि शेखपुरा शहरी क्षेत्रों बरबीघा शहरी क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर लक्ष्मी पूजा का भी आयोजन किया गया । शेखपुरा सदर प्रखंड के लोदीपुर गांव में लक्ष्मी पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इसमें मंदिर में माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From