• Wednesday, 17 April 2024
फालोअप: अस्पताल कर्मी ने कहा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के बदले पति-पत्नी की तरह सोना होगा, आडियो वायरल

फालोअप: अस्पताल कर्मी ने कहा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के बदले पति-पत्नी की तरह सोना होगा, आडियो वायरल

DSKSITI - Small

फालोअप: अस्पताल कर्मी ने कहा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के बदले पति-पत्नी की तरह सोना होगा, आडियो वायरल

 शेखपुरा 
 
सदर अस्पताल में अपने दिव्यांग बच्चे की दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने आई मां से अस्पताल में अश्लील हरकत की गई और दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के बदले अश्लील बात करते हुए हाथ पकड़कर छत पर ले जाने का प्रयास किया गया। वहीं इस मामले में सिविल सर्जन ने भी जांच के आदेश दिए हैं जबकि महिला से अस्पताल कर्मी के द्वारा मोबाइल पर किए गए अश्लील बातों का आडियो भी वायरल हो गया है।
वायरल आडियो में अस्पताल कर्मी नित्यानंद राम के द्वारा महिला को काल करके ना सिर्फ गंदे-गंदे शब्द कहे गए बल्कि रात भर पति पत्नी की तरह सोने की बात कही गई। कहा गया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बना दिया जाएगा और ब्लाक से दिव्यांग को मिलने वाले लाभ की राशि भी उसी के द्वारा पास करा दिया जाएगा। महिला को कहीं परेशानी नहीं होगी। यह भी बताया कि अस्पताल में बगैर पैसा दिए प्रमाण पत्र नहीं बनता है। तुमको एक पैसा नहीं लगेगा इसके बदले पति-पत्नी की तरह सोना होगा।

महिला काल रिकार्डिंग में लगातार बात को टालती रही

महिला काल रिकार्डिंग में लगातार बात को टालती रही और वह गंदे-गंदे शब्द कहता रहा। काल रिकार्डिंग में नित्यानंद राम के द्वारा 28 मई को शनिवार को आठ बजे अस्पताल बुलाया गया। कहा गया कि ऊपर में मेरा एक कमरा है। वहीं पर आना और पति-पत्नी की तरह हम लोग वहां मिलेंगे। इसी मामले में महिला अपने परिवार वालों के साथ अस्पताल शनिवार को आई थी और जब नित्यानंद राम आवेदन लेकर महिला का हाथ पकड़ अस्पताल के ऊपर ले जाने लगा तो बवाल हुआ। उसकी पिटाई की गई। इस मामले में महिला के दो परिवार के लोगों को पुलिस ने कल ही गिरफ्तार कर लिया है। दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने ठीक होने पर नित्यानंद राम के गिरफ्तारी की बात ही कही थी। उधर, सिविल सर्जन डा पृथ्वीराज ने बताया कि इस मामले में अस्पताल उपाधीक्षक के द्वारा जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जिसके बाद नित्यानंद राम को निलंबित किया जाएगा। वहीं लोग इस बात की भी चर्चा कर रहे है कि कई महिलाओं को इस तरह से शिकार बनाया गया होगा।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From