• Friday, 29 March 2024
असहाय लोगों के बीच निशुल्क कंबल का वितरण

असहाय लोगों के बीच निशुल्क कंबल का वितरण

DSKSITI - Small

असहाय लोगों के बीच निशुल्क कंबल का वितरण

शिवकुमार पाठक/शेखपुरा

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के दलित टोला में असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया । कंबल वितरण समारोह का आयोजन शुक्रवार की सुबह में किया गया। शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या एक दलित टोला में यह समारोह आयोजित की गई ।

जहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसमें असहाय और लाचार लोगों को कंबल निशुल्क दिया गया। कंबल वितरण का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता कौशलेंद्र कुशवाहा के द्वारा किया गया। इस मौके पर उनके द्वारा कहा गया कि सामाजिक जिम्मेवारी के तहत असहाय लोगों को कड़ाके की ठंड में सहायता देने के लिए यह सहयोग किया गया है। इसमें सभी लाचार और निस्सहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From