• Friday, 19 April 2024
CRIME NEWS: पहले लड़की से छेड़खानी और शिकायत करने पर उल्टा मारपीट/घर में लगी आग/महिला से दुष्कर्म का प्रयास

CRIME NEWS: पहले लड़की से छेड़खानी और शिकायत करने पर उल्टा मारपीट/घर में लगी आग/महिला से दुष्कर्म का प्रयास

DSKSITI - Small
पहले लड़की से छेड़खानी और शिकायत करने पर उल्टा मारपीट
बरबीघा
जयरामपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में घाट से लौट रही एक लड़की से छेड़छाड़ करने और हाथ पकड़ने को लेकर जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का यह मामला लड़की के परिवार वालों ने जब छेड़ने वालों के घर पर जाकर इसकी शिकायत की तब घटित हुआ। इसमें लड़की का पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट का आरोप दिलीप सिंह के पुत्र रवि रंजन सिंह सहित उसके परिवार पर लगाया गया है। मारपीट की घटना शिकायत के दूसरे दिन बाद भी घटी है। पुलिस कोद दोनाें ओर से आवेदन दिया गया है।

घर में लगी आग से दो लाख का नुकासान

घाटकुसुंभा:
गुरुवार प्रखंड के घाटकुसुंभा गांव में रामनाथ महतो के घर में आग लगने से लगभग दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। सभी लोग सपरिवार छठ घाट पर अर्ध्य देने गए थे। बताया कि लगभग आठ बजे अचानक ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलते ही वे लोग घाट से घर आए। तब तक सारा सामान जल गया। रामनाथ महतो ने बताया कि खाने पीने का सारा सामान खाट, बिछावन, कंबल, जलावन, मसूर, चना, सरसों एवं आजीविका के लिए रखा ठेला भी जलकर राख हो गया। अंचलाधिकारी निकहत प्रवीण को दो लाख मुआवजे की मांग का आवेदन सौंपा गया है।

घास गढ़ने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास

बरबीघा
बरबीघा थाना क्षेत्र के बेलाव गांव में घास गढ़ने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के ही संजय सिंह खेत में घास गढ़ने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हल्ला करने के बाद लोग जुटे तो वह भागने में सफल रहा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
DSKSITI - Large

अल्ट्रासाउंड सील

बरबीघा
गुरुवार को सिविल सर्जन ने फिर एक अल्ट्रासाउंड जांच घर को सील कर दिया। इसके साथ ही जिला में अबतक 3 अल्ट्रासाउंड जांच घरों को सील किया जा चुका है। सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया गुरुवार को बरबीघा बाजार में संचालित एक अल्ट्रासाउंड जांच घर को सील किया गया है।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like