• Friday, 19 April 2024
BIG NEWS: पंचायत चुनाव के दौरान पहली बार यहां गोलीबारी, बढ़ा विवाद

BIG NEWS: पंचायत चुनाव के दौरान पहली बार यहां गोलीबारी, बढ़ा विवाद

DSKSITI - Small

पंचायत चुनाव के दौरान पहली बार यहां गोलीबारी, बढ़ा विवाद

घाटकुसुंभा-शेखपुरा
जिले के घाटकुसुंभा एवं शेखपुरा सदर प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में मतदान का काम बुधवार को किया जा रहा है। सुबह से मतदान   सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। कुछ जगहों पर ईवीएम के खराब होने की बात सामने आई। जिसके बाद दूसरे  ईवीएम लगाकर उसे रिप्लेस कर दिया गया। वहीं कई जगहों से पोलिंग एजेंट को बैठने नहीं देने पर विवाद हो गया। शेखपुरा जिले के दोनों प्रखंड में होने वाले चुनाव में कई दबंग प्रत्याशी अथवा प्रत्याशी के संरक्षक मैदान में हैं। इस वजह से कई जगहों पर विवाद की भी सूचना मिली है।
 सदर प्रखंड के हथियामा में भी एक प्रत्याशी ने दबंगई दिखाने का आरोप लगाते हुए दूसरे प्रत्याशी की शिकायत की है। वहीं मुरारपुर में भी शुरुआत में एक प्रत्याशी के द्वारा दूसरे प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट को बैठने नहीं दिया गया। इसी तरह घाटकुसुंभा में भी कुछ जगहों पर पोलिंग एजेंट को बैठने नहीं देने की  शिकायत मिली।
इसी बीच दोपहर बाद घाटकुसुंभा प्रखंड के सबसे हॉट माने जाने वाले माफो पंचायत में पाेलिंग एजेंट बैठने को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद के बीच बूथ से थोड़ी दूर पर  लोगों ने हवाई फायरिंग की। इस वजह से अफरातफरी का माहौल रहा और तनाव की स्थिति भी बन गई है।  गोलीबारी की पुष्टि अभी प्रशासनिक स्तर पर की गई है। इस संबंध में अवर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गांव वालों से गोलीबारी किए जाने की सूचना उन्हें मिली है। चुनाव के दौरान क्षेत्र भ्रमण में निकले हुए थे। कुछ देर में हुए घटना स्थल पर पहुंच कर इसकी जांच करेंगे। इस तरह का काम करने वालों पर प्रशासन के द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like