• Thursday, 28 March 2024
मुख्यमंत्री से मिले RCP सिंह के करीबी अंजनी कुमार, राजनीति गरमाई

मुख्यमंत्री से मिले RCP सिंह के करीबी अंजनी कुमार, राजनीति गरमाई

DSKSITI - Small

मुख्यमंत्री से मिले RCP सिंह के करीबी अंजनी कुमार, राजनीति गरमाई

बरबीघा, शेखपुरा:

शेखपुरा जिले के बरबीघा निवासी जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार बिहार के मुखिया नीतीश कुमार से मुलाकात की । इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी उपस्थित रहे। अंजनी कुमार पार्टी के नेता आरसीपी सिंह के करीबी माने जाते हैं। इस वजह से राजनीतिक रूप से इसकी चर्चा हो रही है।

मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को अंजनी कुमार मुख्यमंत्री के बुलावे पर वहां पहुंचे। जहां राजनीतिक परिपेक्ष में वार्ता हुई। इस संबंध में पूछे जाने पर श्री कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास से बुलावा आने पर वहां गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष भी पहले से ही उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के द्वारा पार्टी के वर्तमान राजनीति पर लंबी वार्ता हुई। बिहार की दशा और दिशा पर विचार विमर्श हुआ। साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने जनता के बीच जाकर काम करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के द्वारा भी पार्टी और संगठन के काम में हाथ बंटाने के लिए कहा गया।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From