• Friday, 19 April 2024
गजब: पुरुष वेश्या की नौकरी देने के जाल में फंसा कर युवाओं से ठगी करने वाला दो गिरफ्तार

गजब: पुरुष वेश्या की नौकरी देने के जाल में फंसा कर युवाओं से ठगी करने वाला दो गिरफ्तार

DSKSITI - Small

गजब: पुरुष वेश्या की नौकरी देने के जाल में फंसा कर युवाओं से ठगी करने वाला दो गिरफ्तार

शेखपुरा
शेखपुरा में पुरुष वेश्या की नौकरी देकर युवाओं को लाखों कमाने का लालच देने वाले दो किशोर उम्र के लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी बरबीघा थाना क्षेत्र के नसरतपुर से हुई है। दोनों लड़के नसरतपुर गांव निवासी है। दोनों के द्वारा विभिन्न साइबर अपराध के मामले को अंजाम दिया जा रहा था। वहीं पुरुष वेश्या के प्रलोभन में युवाओं को फंसा कर मोटी कमाई का प्रलोभन दिया जाता था। जिसके वजह से युवाओं से ठगी होती थी और युवा उसके जाल में फंस कर मोटी रकम गंवा रहे थे।
इस मामले में बरबीघा पुलिस ने दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि नसरतपुर गांव निवासी सुनील और विकास नामक दो किशोर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पुल के नीचे मोबाइल से साइबर अपराध का काम कर रहे थे। जिसमें पुरुष वेश्या यानी कि प्लेब्वॉय की नौकरी युवाओं को देने का प्रलोभन देते थे। रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे लेते थे। उसके बाद महिलाओं के पास भेजने का दावा कर फिर से पैसा ठग लिया जाता था।

युवकों का सांठगांठ साइबर अपराध के गढ़ कतरी सराय से

DSKSITI - Large

 पुरुष वेश्या बनने के लोभ में फंस कर युवक जब बताए गए महिलाओं के पते पर पहुंचते थे तो वहां कोई नहीं मिलता था। तब जाकर उसे ठगी होने का एहसास होता था। उधर, इस षड्यंत्र में साइबर अपराध का बड़ा हाथ है। बताया जा रहा है कि दोनों किशोर युवकों का सांठगांठ साइबर अपराध के गढ़ कतरी सराय से है। नसरतपुर गांव में भी साइबर अपराध के इस मामले में कई किशोरों के होने की बात कही जा रही है। पकड़े गए दोनों किशोरों से पुलिस पूछताछ करके इस पूरे नेटवर्क को भी खंगालने का काम कर रही है। बताया जाता है कि पुरुष वेश्या के लोभ में फंसे युवकों को बताया जाता है कि महिला के साथ 2 घंटे रहने के बाद ₹16000 दिया जाएगा। इसी प्रलोभन में रजिस्ट्रेशन के नाम पर पहले राशि ली जाती है फिर ₹8000 यूपीआई से खाते से लिया गया और कहा गया कि महिलाओं के पास जाने से पहले रजिस्ट्रेशन के अतिरिक्त यह राशि देनी होगी।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From