• Saturday, 20 April 2024
बरबीघा विधानसभा की चुनावी गणित में एक अनार सौ बिमार की बात

बरबीघा विधानसभा की चुनावी गणित में एक अनार सौ बिमार की बात

DSKSITI - Small
बरबीघा से चुनाव डेस्ट की रिपोर्ट
बरबीघा की राजनीति में चुनावी जीत का उंट उस करवट बैठेगा जिधर टिकट होगा। यही कयास अक्सर लगाये जाते रहे हैं। बरबीघा की राजनीति में चुनावी शतरंज चुनाव के महीने में ही सजाए और बिछाए जाते हैं। इससे पहले औपचारिकता तक ही लोग कर पाते हैं। ऐसे में चुनावी राजनीति अब शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर बरबीघा विधानसभा में कई उम्मीदवार है। ज्यादातर अपने अपने टिकट हासिल करने के दावे भी कर रहे हैं।

बरबीघा विधानसभा पर कांग्रेस विधायक सुदर्शन कुमार वर्तमान में विधायक है। सुदर्शन कुमार की जीत जदयू कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन से हुई थी जबकि उससे पहले जदयू के विधायक गजानंद शाही उर्फ
मुन्ना शाही का टिकट काट दिया गया था। बरबीघा कांग्रेस विधायक सुदर्शन कुमार के द्वारा बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यभूमि बरबीघा को एक क्रिकेट मैच के आयोजन के दौरान बुद्ध की भूमि बताए जाने से भी यहां के लोगों में नाराजगी है। वहीं विधायक के आम लोगों से कटा रहना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
—-

जदयू से दावेदारी

उधर कांग्रेस से टिकट लेने की उम्मीद दूसरे नेताओं को अधिक हो गई है और सुदर्शन कुमार कांग्रेस विधायक होते हुए भी जदयू से टिकट के जुगाड़ में लगे बताए जा रहे हैं। माना यह जा रहा है कि ललन सिंह से करीबी होने की वजह से सुदर्शन कुमार जदयू के प्रत्याशी होंगे। उधर आरसीपी सिंह के करीबी और जदयू के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार इस रेस में हैं। अंजनी कुमार का दावा है कि सुदर्शन कुमार के द्वारा केवल हवाबाजी की जा रही है जबकि जदयू से ही टिकट लेने में पूर्व विधायक गजानंद शाही प्रयासरत है।

कांग्रेस टीम से नगरिक मंच के नेता के मिलने से हलचल

वैसे बात अगर कांग्रेस की करें तो कांग्रेस प्रत्याशी के चयन को लेकर स्थानीय लोगों का मन टटोलने के लिए रविवार को ही कांग्रेस का एक दल शेखपुरा और बरबीघा विधानसभा का दौरा किया। इस दल का नेतृत्व अनिल कुमार चौधरी ने किया। बरबीघा विधानसभा में अनिल कुमार चौधरी के दौरे के बीच बरबीघा के जयरामपुर थाना के तेउस गांव निवासी एवं नागरिक मंच के बैनर से सामाजिक कामों में सक्रीय रहे मुकेश कुमार सिंह कांग्रेस आश्रम में उनसे मुलाकात की। मुकेश कुमार सिंह के मुलाकात के बाद राजनीति के अलग दिशा को लेकर चर्चा शुरू हो गई। अनंत सिंह के करीबी माने जाने वाले त्रिशूलधारी सिंह भी इस बार चुनाव लड़ने के दावे अपने समर्थकों से कर रहे है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव बनाए गए बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह के प्रपौत्र अनिल शंकर महागठबंधन से टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं।

समाजावादी शिवकुमार की भी दावेदारी

DSKSITI - Large

उधर इस खेल में बरबीघा विधानसभा के एक मजबूत खिलाड़ी और एनडीए के पिछले विधानसभा के प्रत्याशी शिव कुमार भी लगे हुए हैं। अरुण सिंह पूर्व सांसद के पार्टी के कद्दावर नेता रहे शिवकुमार सब लोग पार्टी से उम्मीदवार हो सकते हैं।

बीजेपी की भी दावेदारी

भारतीय जनता पार्टी भी इस सीट पर अपनी दावेदारी को लेकर आवाज बुलंद कर रही है। इस रेस में बीजेपी नेता पूनम शर्मा, संजीत प्रभाकर एवं महाचंद्र सिंह के करीबी वरुण सिंह प्रयास में लगे हुए हैं।

लोजपा की दावेदारी

एनडीए गठबंधन में जहां इस सीट पर जदयू के दावे हैं वहीं लोजपा की दावेदारी है। लोजपा के नेता मधुकर कुमार उर्फ डॉक्टर साहब इस रेस में। सूरज भान सिंह से करीबी और चंदन सिंह से घनिष्ठता को लेकर इस दावेदारी को बल मिलता है।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like