• Saturday, 20 April 2024
किस प्रत्याशी को कितना मिला VOTE, नोटा ने कितना किया काम, देखिये आंकड़ा

किस प्रत्याशी को कितना मिला VOTE, नोटा ने कितना किया काम, देखिये आंकड़ा

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र से जहां प्रत्याशियों ने अपनी अपनी जीत दर्ज की है वहीं सरकारी आंकड़ा भी उपलब्ध हो गया। शेखपुरा विधानसभा से लोजपा के प्रत्याशी इमाम गजाली को 14552 मत मिले। रणधीर कुमार सोनी को जनता दल यू से 50249 मत मिले । राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी विजय कुमार को 56365 मत प्राप्त हुए। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के संकेत कुमार को 3345 मत प्राप्त हुए। जन अधिकार पार्टी के अजय कुमार को 971 मत मिले। जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के दारो बिंदु को 718 मत मिले। जन जन पार्टी के दिलीप कुमार को 4900 मत मिले निर्दलीय कृष्ण मुरारी को 759, गौतम कुमार को 1371, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को 2233 तथा रिंकू देवी को 6012 मत प्राप्त हुए।

शेखपुरा विधानसभा में कुल 256789 मतदाता थे। जिसमें से 141485 मतदाता ने मतदान किया। नोटा में 2978 लोगों ने वोट किया। 55 वोट अस्वीकृत हुए।

विजय सम्राट के द्वारा अपने प्रतिनिधि रणधीर सोनी को 6116 वोट से पराजित किया गया।

DSKSITI - Large

बात बरबीघा विधानसभा की

बरबीघा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी गजानंद शाही को 39765, नेशनल कांग्रेस पार्टी को 834, लोक जनशक्ति पार्टी के मधुकर कुमार को 18930 मत प्राप्त हुए। जबकि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मृत्युंजय कुमार को 1763 मत मिले। जनता दल यूनाइटेड के सुदर्शन कुमार को 39878 मत मिले। जन जन पार्टी के गोपाल कुमार को 4458 मत मिले। निर्दलीय दीपक शर्मा को 1770, आजम खान को 880, राकेश रंजन को 7139, राजेंद्र प्रसाद को 1110 मत प्राप्त हुए।

बरबीघा विधानसभा से 226165 मत में से 116527 मत चुनाव में डाले गए। इसमें से नोटा को 3639 मत मिले। 106 वोट रिजेक्ट हुए।

सुदर्शन कुमार ने 113 मत से जीत हासिल की।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like