• Friday, 26 April 2024
अज्ञात वाहन ने वृद्ध को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

अज्ञात वाहन ने वृद्ध को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

DSKSITI - Small

घाटकुसुम्भा

शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड के डीह कुसुंभा गांव में अज्ञात वाहन ने 70 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मार दी। इस टक्कर में अर्जुन ठाकुर नामक वृद्ध व्यक्ति जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों के द्वारा उनके परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद उनको सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया।

DSKSITI - Large

इस संबंध में परिवार वालों ने बताया कि गांव के बाहर रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए । जिसके बाद गंभीर चोट लगी। लोगों से सूचना मिलने पर उनको सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। यहां हाथ टूटने की बात बताई गई है। गंभीर चोट लगने से हाथ टूट गया है। हालांकि किस वाहन से धक्का लगा यह अभी वह नहीं जान सके और अज्ञात वाहन धक्का मारने के बाद भागने में सफल रहा।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like