• Friday, 26 April 2024
कोविड-19 से शिक्षक के पत्नी की मौत, टाटी नदी में डूबने से बच्चा मरा

कोविड-19 से शिक्षक के पत्नी की मौत, टाटी नदी में डूबने से बच्चा मरा

DSKSITI - Small

घाटकुसुंभा

प्रखंड के अकरपुर मध्य प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की पत्नी की मौत कोविड-19 की वजह से हो गई। उनका इलाज पटना के एम्स हॉस्पिटल में किया जा रहा था। इलाज के दौरान हैं उनका निधन हो गया। शिक्षक गिरीहिंडा के पटेल चौक निवासी अशोक कुमार बताए जा रहे हैं।

वे अकरपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि शिक्षक की पत्नी कोविड-19 से पॉजिटिव पाई गई। कुछ दिनों तक घर में ही इलाज चला। जिसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चार दिन पूर्व उन्हें एम्स पटना भेजा गया। पटना में इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 बताई जा रही है। मृतक महिला का नाम रेनू देवी बताया जा रहा है। उनकी उम्र मात्र 35 वर्ष थी।

DSKSITI - Large

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किए जाने पर इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही गई है । उधर पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि रेनू देवी को कोविड-19 पॉजिटिव थी। जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा था। गंभीर अवस्था होने पर पटना रेफर किया गया था। जिले में अब तक 12 की कोरोना से मौत हो चुकी है। हालांकि आधिकारिक रूप से 3 की मौत की बात बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोविड-19 से मौत की आधिकारिक जानकारी 12 नहीं बताई जा रही है।

नदी में डूबने से दस साल के बच्चे की मौत

शेखपुरा के मुरारपुर गांव निवासी अरबिंद कुमार के पुत्र प्रवीण की मौत टाटी नदी में डूबने से हो गई। इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया कि बच्चा नदी में नहाने लगा था। तभी वह डूब गया। बच्चे की मौत के बाद मातम का माहौल है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like