• Thursday, 25 April 2024
संदिग्ध:-गांव से गायब दो लड़की गया से बरामद

संदिग्ध:-गांव से गायब दो लड़की गया से बरामद

DSKSITI - Small

चेवाड़ा

जिले के चेवाड़ा के एक गांव का यह मामला है। इस मामले में गांव से गायब दो लड़की को पुलिस ने गया से बरामद करने का दावा किया है। लड़की के गांव से गायब होने पर परिवार वालों के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी प्राथमिकी के आलोक में पुलिस के द्वारा लड़की को गया से बरामद किया गया है। वहीं एक साथ दो लड़की के गांव से गायब होने पर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

DSKSITI - Large

पुलिस इस मामले में दोनों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि एक ही गांव से दो युवती गायब हो गई थी। युवती के परिवार वालों के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस के द्वारा किया जा रहा था। इसी दौरान दोनों को गया से बरामद कर लिया गया है। गया से बरामद करने के बाद कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। फिर दोनों को कोर्ट में बयान भी कराया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवती से एक साथ गायब होने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वही दोनों युवती कैसे गायब हुई और इस मामले में क्या षड़यंत्र है इसकी भी जानकारी ली जा रही है। हालांकि गांव में एक साथ दोनों युवती के गांव से गायब होने पर चर्चा का बाजार भी गर्म है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like