• Friday, 26 April 2024
सुंदर साहनी, मंटन सिंह सहित कई बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

सुंदर साहनी, मंटन सिंह सहित कई बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

DSKSITI - Small

शेखपुरा

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा सुंदर साहनी को शेखपुरा का नया पार्टी जिला अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही नवादा जिलाध्यक्ष मंटन सिंह को बनाया गया है। इसी तरह भागलपुर का जमाल परवेज, पटना नगर शशिरंजन यादव, भोजपुर के श्रीधर तिवारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

DSKSITI - Large

शेखपुरा में नये पार्टी जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बड़ी संख्या में लोग उनको बधाई दे रहे हैं। इससे पहले सत्यजीत कुमार पार्टी के कांग्रेस जिला अध्यक्ष थे। सत्यजीत पूर्व सांसद स्व राजो बाबू के पौत्र एवं बरबीघा कांग्रेस विधायक सुदर्शन कुमार के भाई है। सुदर्शन कुमार के जदयू से करीबी की चर्चा जगजाहीर है।

सुंदर साहनी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी में बड़े फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि शेखपुरा जिला में कांग्रेस पार्टी की गतिविधि शिथिल रहने से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में मायूसी थी। वही सुंदर साहनी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा जिला अध्यक्ष बना दिया गया है। सुंदर साहनी घाटकुसुंभा प्रखंड के सुजावलपुर गांव निवासी हैं एवं वर्तमान में जिला परिषद के सदस्य हैं। इनको जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर महतो, बरिष्ठ कांग्रेसी गंगा कुमार यादव, बरबीघा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सहित उनके द्वारा बधाई दी जा रही है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like