• Saturday, 27 April 2024
जांच में आई रफ्तार प्रखंड में मिलने लगे कोरोना से संक्रमित: जानिए कहां कितने मिले

जांच में आई रफ्तार प्रखंड में मिलने लगे कोरोना से संक्रमित: जानिए कहां कितने मिले

DSKSITI - Small

शेखपुरा

जिले में पिछले 2 दिनों से जांच में रफ्तार आयी तो विषाणु से संक्रमित की संख्या भी बढ़ने लगी। जिले में विषाणु से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर छह सौ के आसपास हो गई है। जबकि प्रखंड में शुक्रवार की शाम 28 विषाणु से संक्रमित पाए गए। कुल आंकड़ा 586 है। ट्रू नेट का डेटा इसमे नहीं है। एक्टिव मामले 211 है।

DSKSITI - Large

शुक्रवार की शाम जिले के अरियरी प्रखंड में 87 जांच में कोई भी विषाणु से संक्रमित ना ही पाए गए। जबकि शेखोपुरसराय में 58 जांच में 15 संक्रमित मिले। इसमे ओनमा मुखिया के परिवार से छह है।

बरबीघा में 54 जांच में छह संक्रमित मिले। घाटकुसुम्भा में 16 जांच की गई दो संक्रमित पाए गए। चेवाड़ा में 76 जांच में तीन संक्रमित मिले। शेखपुरा ब्लॉक में 19 जांच में दो संक्रमित मिले।

जांच की रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को ब्लॉक में केवल 310 लोगों के संक्रमण जांच की गई। वहीं 38 लोगों का शेखपुरा मुख्यालय में ट्रू नेट मशीन से संक्रमण जांच के लिए सैंपल लिया गया। 20 लोगों का पटना जांच के लिए भेजने के लिए सैंपल लिया गया। कुल 368 लोगों का सैंपल कलेक्ट कर शुक्रवार को हुआ है।

जिला प्रशासन के द्वारा शुक्रवार की शाम लॉकडाउन के नए नियम को जारी कर दिया गया है। बिहार सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के ही अनुपालन की बात कही गई है। लगभग पुराने गाइडलाइन को ही इस लॉकडाउन में भी अनुपालन कराने की बात सामने आई है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From