• Friday, 26 April 2024
औरंगजेब और सम्राट अशोक के विवाद में शौर्य यात्रा: भाजपा आरएसएस पर आरोप

औरंगजेब और सम्राट अशोक के विवाद में शौर्य यात्रा: भाजपा आरएसएस पर आरोप

DSKSITI - Small

औरंगजेब और सम्राट अशोक के विवाद में शौर्य यात्रा: भाजपा आरएसएस पर आरोप

शेखपुरा

मंगलवार को शेखपुरा में वैशाली से पटना तक के लिए सम्राट अशोक शौर्य यात्रा के आयोजन में जदयू नेताओं की टीम वैशाली के लिए रवाना हो गई। इस टीम का नेतृत्व जदयू के युवा नेता राहुल कुमार ने किया। इसमें वैशाली से पटना तक के सम्राट अशोक शौर्य यात्रा में शामिल होने के लिए साथियों के साथ वे रवाना हुए।

मौके पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक के कृतित्व को मिटाने का प्रयास भाजपा और आर एस एस के द्वारा भरसक किया जा रहा है। यह लड़ाई अब वैशाली से पटना की सड़कों पर दिखाई देगी। दया प्रकाश सिन्हा पर राजद्रोह का मुकदमा करने और उनको दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेने की मांग जा चुकी है।

इसी मांग को लेकर लड़ाई शुरू कर दी गई है । वैशाली से यात्रा निकलेगी और पटना के कुमहरार तक पहुंचेगी। उसमें यहां से भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग रवाना हुए हैं। भाजपा और आर एस एस के इस साजिश को नाकाम करने के लिए जदयू सड़क पर है। बता दें कि साहित्यकार दया प्रकाश सिन्हा के द्वारा एक इंटरव्यू में मुगल आक्रांता औरंगजेब की तुलना सम्राट अशोक से कर दी थी । जिसके बाद से ही जदयू मुखर है। इसको लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आवाज बुलंद की और फिर धीरे-धीरे बात सड़कों पर आंदोलन तक पहुंच गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like