• Friday, 29 March 2024
राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया

राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया

DSKSITI - Small

अरियरी

शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के बेलछी गांव में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। गुरुवार को इस सदस्यता अभियान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार पहुंचे और लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

DSKSITI - Large

मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार ने बिहार की जनता के साथ छल किया है। ऐसे में बिहार सरकार को जनता जवाब देगी और लोगों ने इसका मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार में लोगों में जागृति पैदा की है। जिसका परिणाम विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। इस सदस्यता अभियान में पार्टी से जुड़े प्रसून कुमार भल्ला, मनोज सिंह, मनोज राज, रितेश कुमार, पंकज कुमार, संजय सिंह, नित्यानंद सिंह, दीपक कुमार, अंशु राज, परमजीत कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। मौके पर यदु महतो, ज्वाला महतो, सूरज महतो, किशोर यादव, रोशन महतो सहित 100 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like