बर्खास्त होंगे एकरामा मुखिया पिंकू सिंह, वित्तीय अनियमितता का मामला..
शेखपुरा/ चेवाड़ा
चेवाड़ा प्रखंड के मुखिया पिंकू कुमार को बर्खास्त करने की सिफारिश बिहार सरकार पंचायती विभाग को की गई है। यह कार्रवाई जिला अधिकारी के द्वारा सख्ती के बाद की गई है। इसकी जानकारी देते हुए पंचायती राज पदाधिकारी सुषमा कुमारी ने बताया कि पिंकू कुमार के द्वारा सात निश्चय योजना की राशि वार्ड सदस्यों को ट्रांसफर नहीं करके स्वयं ही निकाल ली गई और इसमें पंचायत सेवक की भी संलिप्तता है। उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है।
वार्ड सदस्यों का आरोप
बता दें कि ग्राम पंचायत के 6 वार्ड सदस्यों ने आवेदन देकर राशि उनके खाते में ट्रांसफर नहीं करने का आरोप लगाया था। इस मामले में वार्ड सदस्य हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की है।
मुखिया में खलबली
उधर मुखिया को बर्खास्त किए जाने को लेकर पंचायती राज से जुड़े लोगों में खलबली देखी जा रही है। वार्ड सदस्यों को राशि ट्रांसफर नहीं करने का मामला जिले के अन्य कई पंचायतों में भी देखी गई और मुखिया और पंचायत सेवक की मिलीभगत से अपने चहेते वार्ड सदस्यों को ही राशि ट्रांसफर की गई जबकि विरोधी को राशि ट्रांसफर करने में आनाकानी की जा रही है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!