ईंट-पत्थर से चूर चूर कर दबंगों ने कर दी युवक की हत्या। एक गंभीर।

शेखपुरा।
शेखपुरा जिले के करंडे थाना क्षेत्र के जयनगर गांव के पास एकाढा गांव निवासी एक युवक की दबंगों ने पीट-पीटकर ईंट पत्थरों से चूर दिया जिससे एक कि मौत हो गयी। एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
साइकिल सवार को धक्का लगने से विवाद
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि साइकिल सवार युवक को धक्का लगने से दिन में ही विवाद हुआ था और इसी क्रम में बाजार से लौट रहे दोनों युवक को रात्रि 9:00 बजे दबंगों ने घेर लिया और पकड़ कर ईंट पत्थरों से चूर दिया।
पटना रेफर, रास्ते मे मौत
मारपीट की सूचना गांव वालों को मिलने पर गांव वाले पहुंचे तथा घायल को सदर अस्पताल लाया जहां से पटना रेफर किया गया एवम रास्ते में घोलटन कुमार (दरेश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र) की मौत हो गई। जबकि कारू कुमार गंभीर रुप से जख्मी है। घटना के बाद दोनों गांव के बीच गंभीर रूप से तनाव व्याप्त है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
Share on:
WhatsAppadd a comment
stay connected
- Advertisement -
ताज़ा ख़बर
- Advertisement -