• Friday, 29 March 2024
सौतेली मां पर हुआ था लड़की को बेचने का एफआईआर, लड़की बरामद

सौतेली मां पर हुआ था लड़की को बेचने का एफआईआर, लड़की बरामद

DSKSITI - Small
बरबीघा
बरबीघा प्रखंड के केवटी ओपी अंतर्गत यह केवटी गांव का मामला है। यहां 20 दिन पूर्व एक नाबालिक लड़की और उसकी सहेली गायब हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया।
थाना अध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि लड़की को बरामद करके कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार लड़की अपनी मौसी के यहां सौतेली मां के प्रताड़ना से तंग आकर भाग गई थी। वही इस संबंध में लड़की के पिता के द्वारा थाना में एफ आई आर दर्ज कराया गया था। जिसमें अपनी दूसरी पत्नी पर अपनी पहली पत्नी के बेटी को बेचने और भगा देने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में एक लड़की अभी तक गायब बताई जा रही है।

सौतेली मां पर आरोप

DSKSITI - Large

बता दें कि इस मामले में काफी हंगामा हुआ था। सौतेली मां पर आरोप लगने के बाद गांव वालों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। वही महिला की पिटाई भी की गई थी। इस मामले में लड़की को बेचने का आरोप गांव वाले लगा रहे थे। हालांकि पुलिस के द्वारा लड़की के भाग जाने की बात बताई जा रही है। लड़की को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From