• Friday, 29 March 2024
जानिए कड़ाके की ठंड और कोहरे से कैसे बचें, प्रशासन ने की है अलाव की व्यवस्था

जानिए कड़ाके की ठंड और कोहरे से कैसे बचें, प्रशासन ने की है अलाव की व्यवस्था

DSKSITI - Small
  • ठंड से बचने के लिए क्या करें उपाय
  • बिस्तर छोड़ने से पहले हल्का सा व्यायाम
  • पनीर, अंडा, ताजी सब्जियां और फल का सेवन
  • गर्म कपड़े पहन कर ही घरों से निकले
  • पैदल चलना भी ठंड से बचाव का एक उपाय

शेखपुरा

शेखपुरा जिले सहित बिहार भर में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रभाव जबरदस्त देखा जा रहा है। मंगलवार की सुबह तापमान 7 डिग्री से शुरू होकर कोहरे से लिपटी हुई है। कोहरे की वजह से जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। लोग घरों में दुबके हुए हैं।  कामकाजी लोग लोग निकल रहे और बच्चे अपने स्कूल और कोचिंग पढ़ने के लिए भी जा रहे हैं। कोहरे और ठंड से बचने के लिए शेखपुरा नगर परिषद के द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है। इसकी जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दी है।

ठंड से बचने के लिए क्या करें उपाय

जानकार बताते हैं कि ठंड से बचने के लिए सबसे पहले सुबह में बिस्तर छोड़ने से पहले हल्का सा व्यायाम करना अति आवश्यक है और इससे ठंड से बचा जा सकता है

2
DSKSITI - Large

ठंड से बचने के लिए खूब खाने की सलाह भी जानकार दे रहे हैं जिसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा हो। पनीर, अंडा, ताजी सब्जियां और फल का सेवन करने की सलाह विशेषज्ञ दे रहे हैं।

3
गर्म कपड़े पहन कर ही घरों से निकले और घरों में भी गर्म करने का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। सुर्ख रंग के कपड़े ज्यादा उपयोगी बताया जा रहे हैं।

4
पैदल चलना भी ठंड से बचाव का एक उपाय बताया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार पैदल चलने से शरीर के तापमान में वृद्धि होती है। और इससे ठंड से बचा जा सकता है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From