• Thursday, 25 April 2024
Breaking News: दो दबंगों के बीच गांव में सुबह से गोलीबारी

Breaking News: दो दबंगों के बीच गांव में सुबह से गोलीबारी

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा में 2 दबंगों के बीच गांव में सुबह से गोलीबारी का मामला सामने आया है। यह गोलीबारी शेखपुरा सदर प्रखंड के सिरारी ओपी अंतर्गत महसार गांव में हो रही है। गोलीबारी की यह घटना मछली तालाब इत्यादि के कब्जे को लेकर हो रही है। पुराने विवाद में भी कई बार मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई है ।

गोलीबारी की यह घटना 2 डीलरों के बीच हुई है। गोलीबारी की घटना के संबंध में मिली जानकारी में बताया गया है कि महसार गांव में राजेश महतो और सुबोध महतो के बीच दबंगई को लेकर लगातार विवाद चल रहा है। इसी विवाद के बीच गुरुवार की सुबह दोनों तरफ से बात बढ़ गई और गोलीबारी होने लगी।

DSKSITI - Large

पुलिस पर भी किया था हमला, पुलिसकर्मी हुए थे घायल

महसार गांव में कुछ माह पहले भी विवाद हुआ था। इस विवाद में दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट की प्राथमिकी दर्ज होने पर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जब पुलिस पहुंची तो सुबोध महतो के घर से गिरफ्तारी के क्रम में पथराव परिवार के लोगों ने जमकर पुलिस पर किया था। जिसमें पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए थे। यह मामला काफी विवादास्पद रहा था। वहीं गुरुवार की सुबह से ही गोलीबारी की घटना हो रही है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like