• Wednesday, 17 April 2024
जरा सी बात में जमकर गोलीबारी! कई लोग जख्मी। एक जानवर की मौत।

जरा सी बात में जमकर गोलीबारी! कई लोग जख्मी। एक जानवर की मौत।

DSKSITI - Small

शेखपुरा।

शेखपुरा सदर थाना क्षेत्र के पथलाफार गांव में मामूली विवाद में जमकर गोलीबारी हुई। ग्रामीणों के गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी उग्र लोगों ने पथराव किया। घटना में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार की रात्रि में घटी

इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि नंदन यादव के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार लोग जब जानवर लेकर अपने घर की तरफ आ रहे थे तभी विपक्षी दल के लोगों से जानवर का संपर्क हो गया और इतने पर ही गुस्सा होकर जमकर मारपीट कर दी।

इस मारपीट के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से पहले पथराव हुआ और फिर गोलीबारी हो गई। गोलीबारी में राजकुमार यादव का बछड़ा भी मर गया। इसी मामले में पुलिस ने सिद्धेश्वर यादव, चंदन यादव, अशोक याद, कल्लू यादव के पुत्र सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि विवाद को देखते हुए पुलिस जहां सावधान है वही गांव की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From