गंगोत्री से गंगा जल भरकर पैदल देवघर की यात्रा कर रहे हैं बरबीघा निवासी श्याम किशोर

बरबीघा। न्यूज़ ब्यूरो
आस्था और अटूट विश्वास हो तो मंजिल दूर नहीं होती। ऐसा ही कुछ चरितार्थ कर रहे हैं बरबीघा के माउर गांव निवासी साथ बर्षीय श्याम किशोर सिंह। वे गंगोत्री से 1800 किलोमीटर पैदल यात्रा कर देवघर गंगाजल चढ़ाने निकले है। रविवार को वे माउर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। 7 मई को गंगोत्री से गंगा जल भरकर हुए पैदल यात्रा करते हुए रविवार को बरबीघा पहुंचे तथा 15 जून को देवघर में जलाभिषेक करेंगे।
श्याम किशोर सिंह उत्तराखंड के गंगोत्री से गंगा जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचने की तैयारी में है। यात्रा के क्रम में रविवार को श्याम किशोर सिंह माउर पहुंच गए हैं। श्याम किशोर सिंह के साथ लखीसराय के तिलकपुर निवासी सुनील सिंह भी गंगाजल भरकर पैदल यात्रा पर देवघर जा रहे हैं।
इसको लेकर बरबीघा के लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनके ग्रामीण गौतम कुमार ने बताया कि श्याम किशोर सिंह पिछले साल भी हरिद्वार से गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचे और भगवान भोले को जल अर्पण किया। साथ ही साथ श्याम किशोर सिंह सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर प्रत्येक महीने के पूर्णिमा को देवघर पहुंचते हैं और महादेव को जलाभिषेक करते हैं। श्याम किशोर सिंह के इस आस्था को लेकर बरबीघा के लोगों में खासा उत्साह है। लोगों की मानें तो श्याम किशोर सिंह के हौसले से आश्चर्य होता है परंतु आस्था के दम पर ही वे इस कार्य को संभव कर रहे हैं।
इस अवसर पर बिहारी सिंह रजनीश कुमार अविनाश कुमार काजू गौतम सिंह कुंदन कांत राजू कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।