• Saturday, 20 April 2024
प्रखंडों में कोविड-19 जांच में रफ्तार , कई लोग निकले हैं पॉजिटिव

प्रखंडों में कोविड-19 जांच में रफ्तार , कई लोग निकले हैं पॉजिटिव

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कोविड-19 के जांच में रफ्तार आ गया है और बड़ी संख्या में लोगों की जांच की जा रही है। बरबीघा प्रखंड में शुक्रवार को 54 लोगों की जांच की गई। जिसमें 6 लोग पॉजिटिव पाए गए।

DSKSITI - Large

पॉजिटिव मिले लोगों में दिनकरनगर से एक, नारायणपुर मोहल्ला से दो, सरैया गांव से एक, तथा चंदूकुआँ मोहल्ला से 2 पॉजीटिव पाए गए हैं। चंदूकुआं मोहल्ला से एक लकड़ी व्यवसाय की पत्नी और उसका भाई पॉजिटिव पाया गया है।

इसी तरह जिले में कुल संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 565 हो गई है। ठीक होने वालों की संख्या 375 बताया गया है। जबकि एक्टिव केस 190 बताया जा रहा है। शाम तक और प्रखंडों के रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। शेखोपुर सराय सहित अन्य प्रखंडों में बड़ी संख्या में जांच की गई है। उधर गुरुवार को शेखोपुर सराय से 2, शेखोपुर डीह से 2, शादीपुर में एक पॉजिटिव मिले थे। जबकि शेखपुरा के बुधौली नगर बाजार में एक, अहियापुर में चार, बरबीघा के पुराने शहर में एक नारायणपुर मोहल्ला में एक और पटेल नगर में एक पॉजिटिव पाया गया था।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From