• Saturday, 20 April 2024
कोविड-19 से पॉजिटिव रहे कांग्रेस नेता का निधन

कोविड-19 से पॉजिटिव रहे कांग्रेस नेता का निधन

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा में कोविड-19 से पॉजिटिव रहने वाले कांग्रेस नेता का निधन हो गया। कांग्रेस नेता धीरेंद्र राय उर्फ वीरेश यादव का निधन शुक्रवार को पटना में इलाज के दौरान हुआ। वे कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए थे और पटना में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि बाद में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी परंतु सांस लेने में तकलीफ बरकरार बताई गई थी।

DSKSITI - Large

वीरेश यादव के निधन पर कांग्रेस, राजद और जदयू से जुड़े नेताओं ने गाड़ी शोक संवेदना व्यक्त की है। वे पूर्व मुखिया नागमणि राय के पिता बताए जा रहे हैं। उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी उम्र 68 साल बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। सोशल मीडिया पर भी उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। बताया जाता है कि वे अरियरी प्रखंड के पथरेटा गांव निवासी थे तथा शेखपुरा में ही मखदुमपुर मोहल्ला में रह रहे थे। उनके निधन पर राजद के विधायक विजय सम्राट सहित राजद नेता संजय सिंह, विजय यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की है जबकि कांग्रेस से जुड़े गंगा यादव, सुंदर सहनी इत्यादि ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like