Live Video: आपस में उलझ गए दोनों प्राचार्य, नहीं हुआ इंटर के प्रैक्टिकल एग्जाम

शेखोपुरसराय
शेखोपुरसराय के नीमी कॉलेज में दोनों प्रिंसिपल को लेकर विवाद में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ और इस हंगामे की वजह से इंटर के प्रैक्टिकल का एग्जाम भी नहीं हुआ। इस वजह से विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में हो गया है। हंगामे का कारण जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा बनाए गए प्रभारी प्राचार्य को प्रभार नहीं देने और कार्यालय में प्रवेश नहीं करने को लेकर हुआ।
पूर्व प्राचार्य रमेश सिंह के द्वारा बनाए गए प्राचार्य कृष्ण नंदन सिंह ने इसका जमकर विरोध किया। इसी विरोध के बीच पुलिस को ही बुलानी पड़ी। खूब हंगामा हुआ। छात्रों ने उपद्रव मचाया। हालांकि परीक्षा नहीं होने से छात्र काफी निराश भी दिखाई दिए।
इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा पत्र निर्गत कर अशोक कुमार को प्रभारी प्राचार्य मनाया गया है। जबकि पूर्व में कृष्णनंदन सिंह को प्राचार्य बना दिया गया था । इसी विवाद में सोमवार को अशोक सिंह कार्यालय जा रहे थे तभी कार्यालय में तालाबंदी कर दिया गया और प्रवेश नहीं करने दिया गया।
बाद में स्थानीय पुलिस को भी बुलाया गया। थानाध्यक्ष ऋषभ यादव भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच परीक्षा देने के लिए आए इंटर के प्रैक्टिकल एग्जाम के परीक्षार्थी ने काफी हंगामा किया और आक्रोश व्यक्त किया परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार तक के लिए मामला को टाल दिया गया।