• Friday, 29 March 2024
पत्नी से मिलने के लिए आया पति और ससुराल वालों ने बना लिया बंधक, फिर क्या हुआ

पत्नी से मिलने के लिए आया पति और ससुराल वालों ने बना लिया बंधक, फिर क्या हुआ

DSKSITI - Small

घाटकुसुंभा

शेखपुरा जिले के घाट कुसुंभा प्रखंड का यह मामला है। यहां पत्नी से मिलने आए पति को ही ससुराल वालों ने बंधक बना लिया। यह घटना सहारा गांव में कृष्ण महतो के घर में घटी।

DSKSITI - Large

यहां बटोरा गांव निवासी भोला महतो की शादी हुई थी। ग्रामीणों से मिली जानकारी में बताया गया कि 5 साल पहले कृष्ण महतो की पुत्री की शादी भोला महतो के साथ की गई थी। पति पत्नी में झगड़े के बाद दोनों का संबंध खत्म हो गया था। 5 सालों तक दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं रहा। पति ने पत्नी का त्याग कर दिया था। दोनों के रिश्ते खत्म हो गए थे ।

इसी बीच 5 साल बाद मोबाइल से दोनों में संपर्क हुआ और पत्नी से मिलने के लिए पति मंगलवार की शाम आ गया। ससुराल वालों ने पति को बंधक बना लिया। फिर लड़के के पिता ने कोरमा थाना में जाकर पुत्र के बंधक बनाने की सूचना दी। जिसके बाद थाना पुलिस वहां पहुंची और ससुराल में बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाकर थाने लेकर पंचायत कराने में जुट गई है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like