• Saturday, 20 April 2024
12 वर्ष की किशोरी का अपहरण, ढूंढने गयी मां को पीटा

12 वर्ष की किशोरी का अपहरण, ढूंढने गयी मां को पीटा

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा में 12 वर्ष की लड़की के घर से गायब होने के बाद भी पुलिस के द्वारा एफआईआर नहीं किया जा रहा है। घटना 26 तारीख को ही घटी है और तब से लेकर अब तक प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लड़की की मां को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस संबंध में लड़की की मां के द्वारा पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई गई है । जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने इस पर हस्तक्षेप कर न्याय का भरोसा दिया है।

बताया जाता है कि लड़के दबंग किस्म के हैं और नगर में ही लड़की को रख रहे हैं और खोजने गई मां के साथ ही मारपीट की है। उधर इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

DSKSITI - Large

इस सम्बन्ध में उसने मुरारपुर गाव के कुछ बदमाशो को नामजद किया है। उसने आरोप लगाया कि पिछले 26 तारीख को उसकी 12 बर्षीय पुत्री को बुरी नियत से अगवा कर लिया। बाद में खोजबीन के दौरान यह जानकारी मिली कि बदमाश उसे नगर क्षेत्र के एक घर में छिपा कर रखे हुए हैं।

इस सूचना पर जब लड़की की मां वहां पहुची को बदमाशो ने उसे मारपीट कर अधमरा कर दिया। बदमाशो ने उसके पति और बचाने आई पुत्री के साथ भी मारपीट की। मारपीट दे दौरान उसके वस्त्र भी तितरबितर हो गया। लाठी डंडा से मारपीट के बाद बदमाशो ने केस नहीं करने की भी धमकी दी।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like