शेखपुरा में पानी के लिए हाहाकार, सड़क पे उतरे लोग, जिला जज भी फंसे..

शेखपुरा न्यूज़ ब्यूरो
पानी की समस्या से जुझ रहे लोगो ने शनिवार को शेखपुरा – लखीसराय मुख्य पथ को जाम किया। जाम में लखीसराय से वापस आ रहे जिला जज रमेश कुमार सिंह भी फंसे रहे। पिछले एक सप्ताह से नगर
क्षेत्र के कटनीकोल, जमुआरा, एकसारी आदि के लोग पानी की समस्या से जुझ रहे है।
शनिवार को दोपहर में पानी की समस्या से आजीज लोग सडक पर आ गये। लोग विरोध जताने के लिए हाथो में पानी के तसला बर्तन भी लिये थे। सडक जाम करने वालो में महिला व बच्चे भी शामिल थे। सभी लोग बीच सडक पर बैठ गये। लोग जोर जारे से नारा भी लगा रहे थे। यह आन्दोलन स्वतःस्फूत देखा जा रहा था।
जाम में मो0 सरफराज, मो0 बिषु, मो0 तबरेज मो0 मुषा, मो0 आरीफ, सुनेना देवी, कुसुम देवी, पुनिया देवी, समुद्री देवी, निर्मला देवी आदि बीच सडक पर मोजूद थे। लागो ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति बाधित है।
जलापूर्ति के पाइप लाइन के चावी को मिटटी से ढक दिया गया है। गांव में एक मात्र कुआँ लोगो की प्यास बुझाने में नाकाफी साबित हो रहा है। लोगो के इस आन्दोलन की सूचना पर प्रषासन व पुलिस ने मौके पर कूच किया।
नगर परिसद के कार्यपालक पदाधिकारी मौके पर पहुच कर लोगो को समझा कर जाम खुलवाया। अधिकारी ने लोगो को बताया कि बाधित जलापूर्ति को तुरत सुचारु किया जाएगा। इस बीच शेखपुरा – लखीसराय पथ पर दोनो तरफ वाहनो की लम्बी कतार लग गई। जिला जज रमेश कुमार सिंह न्यायालय के कर्मियो के बहाली के लिए आयाोजित साक्षात्कार लेकर यहां लौट रहे थे। उन्हे भी जाम का सामना करना पडा।