बरबीघा एसकेआर कॉलेज में नैक टीम कल..

शेखपुरा न्यूज़ ब्यूरो
नैक बंगलोर की टीम दिनांक 4 एवं 5 मई को एस के आर कॉलेज का निरोक्षण करने आ रही है। टीम जे द्वारा कॉलेज की संरचना और शिक्षण व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की जांच कर इसकी रेटिंग की जायेगी। नैक ग्रेडिंग सरकार के द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है।
इस क्रम में तीन सदस्यीय टीम का कॉलेज आना तय हुआ है।
टीम में ये है शामिल
इनमे में एक सदस्य ओस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद, दूसरे भोपाल और तीसरे केंद्रीय वि वि हिमाचल प्रदेश से आने वाले हैं।
तैयारी में रात दिन जुटा प्रशासन
कॉलेज प्रशासन इस की तैयारी में जुटा है तथा सारी व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। ज्ञात हो कि यह कॉलेज बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की एक स्मारक संस्था है तथा इसका विश्वविद्यालय स्तर पर एक महत्वपूर्ण स्थान रहा था। हाल के दिनों में शिक्षकों एवं कर्मियों की कमी, विलम्ब सत्र, पेंडिंग रिजल्ट, आदि समस्याओं के कारण इसकी दशा में गिरावट आयी है। नैक के मद्देनज़र इसका कायाकल्प किया जा रहा है। अच्छी ग्रेडिंग मिलने से इसके विकास के रस्ते खुलने की सम्भावना है।